Scholarship ✓ PUBLISHED

Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027

सभी संबंधित छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति/शैक्षणिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15.07.2026 से 30.09.2026 तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र/छात्राएं निर्धारित तिथि के भीतर PMS पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।
📑 इस पोस्ट में
    Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027
       बिहार PMS स्कॉलरशिप (2026-27)
    बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SC / ST / BC / EBC श्रेणी के छात्र-छात्राओं को Post Matric Scholarship (PMS) योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2026 शुरू होने जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 10वीं (Matric) पास करने के बाद Inter, UG, PG, Diploma, Polytechnic, Engineering, Medical, B.Ed, Law, Nursing, MBA, MCA, Ph.D सहित अन्य मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

    दस्तावेज तैयार रखें:
    बोनाफाइड सर्टिफिकेट
    आधार कार्ड
    आय प्रमाण पत्र (01 अप्रैल 2026 के बाद वाला)
    जाति प्रमाण पत्र
    बैंक पासबुक
    10वीं मार्कशीट
    12वीं Marksheet
    लास्ट Exam पास Marksheet 
    पासपोर्ट साइज फोटो
    मोबाइल नंबर
    ई-मेल आईडी

    महत्वपूर्ण निर्देश – छात्र/छात्राओं के लिए
    1. आवेदन के लिए R.O. Level का आय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र आवश्यक हैं।
    2. Course Year शैक्षणिक सत्र के अनुसार स्वतः (Auto Select) होगा।
    3. Aadhaar Seeding Check अनिवार्य है। जिन छात्रों का आधार DBT हेतु बैंक खाते से Seed नहीं है, वे अपना आवेदन Finalize नहीं कर सकेंगे। आवेदन केवल Aadhaar Seeding पूर्ण होने के बाद ही Finalize किया जा सकेगा।
    4. सुनिश्चित करें कि आपका आधार सही बैंक खाते से DBT हेतु Seed है, अन्यथा छात्रवृत्ति की राशि आपके खाते में प्राप्त नहीं होगी।
    5. आय प्रमाण पत्र की जारी तिथि 01-04-2026 या उसके बाद की होनी चाहिए।
    6. जाति प्रमाण पत्र पिछले दो शैक्षणिक सत्रों से वर्तमान शैक्षणिक सत्र तक मान्य होगा।
    7. सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों पर अंकित तिथि 01-04-2026 से 31-03-2027 के बीच की होनी चाहिए।
    8. आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी SMS के माध्यम से भेजी जाएगी। यदि किसी कारणवश SMS प्राप्त नहीं होता है, तो छात्र/छात्राएं PMS Portal पर नियमित रूप से लॉगिन कर अपने आवेदन की स्थिति देखते रहें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक संशोधन करें।
    9. अपलोड किए गए आय एवं जाति प्रमाण पत्रों के सफल सत्यापन के बाद ही छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाएगी।
    10. यदि अपलोड किए गए दस्तावेज गलत या अमान्य पाए जाते हैं, तो लॉगिन करके सही दस्तावेज संख्या एवं दस्तावेज पुनः अपडेट करें।
    11. आवेदन में Defect/Reject होने पर त्रुटि सुधारने के लिए अधिकतम 3 अवसर दिए जाएंगे। इसके बाद भी त्रुटि दूर न होने पर आवेदन अस्वीकृत (Rejected) कर दिया जाएगा।
    12. यदि कोई छात्र/छात्रा इसी पाठ्यक्रम एवं इसी शैक्षणिक सत्र में किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहा/रही है, तो उसका PMS आवेदन निरस्त (Rejected) कर दिया जाएगा।
    13. यदि किसी छात्र/छात्रा के आवेदन में Defect पाया जाता है, तो उसे 15 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार कर आवेदन पुनः Finalize करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में सुधार एवं Finalize नहीं करने पर आवेदन अस्वीकृत (Rejected) कर दिया जाएगा

    📅 Important Dates

    EventDate
    Online Application Start15/07/2026
    Last Date to Apply30/09/2026


    ⚠️ Important Disclaimer

    EduHubMitra पर दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी आवेदन, परीक्षा, भर्ती, scholarship या अन्य प्रक्रिया से पहले संबंधित official website / official notification को अवश्य check करें। तारीख, पात्रता, शुल्क और अन्य नियमों में बदलाव संभव है।

    ← Previous Post SSC CHSL 10+2 Recruitment 2026 Online